कलयुग

सोए हुए हैं जनता! 
अब ना जागाने से वह जागेंगे।

धर्म के पाठ पढ़ाए गए हैं, 
भूखे पेट सो जाएंगे।

पहले राजा केवल अंधा था, 
अब सुना बहरा भी है?

न्याय नहीं, इस राज्य में, 
केवल अन्याय का पहरा है।

अन्याय तुम्हें सहना होगा!
तुम आवाज तक ना उठा पाओगे।

राम राज्य का नाम लेकर,
यह कौरव राज चलाएंगे।

पांडव के भेष में है कौरव यहां!
श्री कृष्ण कहा कुछ कर पाएंगे?

तुम होश संभालो, पीठ बचा लो।
महिला, युवा और किसान के बाद अब बारी तुम्हारी आयेगी ।

~~ श्रेयशी लस्कर ~~

Comments

Popular posts from this blog

সরদার বল্লভভাই পটেল (Day ১৩)

ভগৎ সিংহ (Day-৭)

ইন্দিরা প্রিয়দর্শিনী